फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शामली में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रॉमा सेंटर, चिह्नित की गई भूमि

Sun, 06 Sep 2020 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • -थानाभवन में बनेगा 1.20 करोड़ की लागत से ट्रॉमा सेंटर 
  • - भैंसवाल में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि चिह्नित
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में होने वाली सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों को बेहतर उपचार दिलाने के लिए शासन ने ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। प्रशासन ने थानाभवन में ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि चिह्नित की है।

विज्ञापन


जिले में सड़क दुर्घटना में गंभीर घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जाता है। कभी-कभी समुचित उपचार न मिलने के कारण घायल व्यक्ति हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। घायलों को जनपद स्तर पर बेहतर उपचार दिलाने के लिए शासन ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है।

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट कस्बा थानाभवन में लगभग 2000 वर्ग मीटर भूमि का चिह्नित किया जाना प्रस्तावित है। इसके निर्माण के लिए शासन से 1.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


इसका निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ट्रॉमा सेेंटर पर विशेषज्ञों की नियुक्ति होने से हाईवे पर हुई किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घायलों को समय पर समुचित उपचार मिल सकेगा।

दो एकड़ भूमि में बनेगा एएनएम ट्रेनिंग सेंटर 
सीएमओ ने बताया कि जनपद में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर (महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मी) के लिए सीएमओ कार्यालय से करीब पांच किमी की दूरी पर गांव भैंसवाल में नहर पटरी पर नहर विभाग के निरीक्षण भवन के सामने करीब दो एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन


जनपद में ट्रेनिंग सेंटर बनने से चिकित्सा विभाग को इसका सीधे लाभ प्राप्त होगा और आम नागरिकों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें