फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा ढाई लाख का मोस्ट वांटेड आशु जाट, मिर्ची गैंग के सरगना पर दर्ज हैं 19 संगीन मामले

Sat, 05 Sep 2020 10:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ashu jat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश और मिर्ची गैंग का सरगना आशु जाट आज मुंबई में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आशु पर ढाई लाख का इनाम था। वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। कुख्यात आशु मूल रूप से काजीपुर, मसूरी गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। 

विज्ञापन


बता दें कि मिर्ची गैंग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आतंक मचाया हुआ है। यह गैंग मेरठ गाजियाबाद, बागपत समेत कई जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।

आशु सिंह जाट उत्तर प्रदेश के नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंडेल हत्याकांड में मुख्य आरोपी है। उस पर एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने मिर्ची गैंग के जरिए लूट हत्या और कार जैकिंग की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इसके अलावा वह हापुड़ के भाजपा नेता राकेश शर्मा की हत्या का भी आरोपी है।
विज्ञापन


मिर्ची गैंग चलाने वाले आशु सिंह के खिलाफ एक जनवरी 2014 से लेकर अब तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुल 19 संगीन मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार गैंगेस्टर ने सबसे ज्यादा करीब 11 आपराधिक वारदात हापुड़ में किए हैं।

गौरतलब है कि पुलिस कस्टडी से फरार मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। बदन सिंह बद्दो के बाद पुलिस ने आशु जाट पर ढाई लाख का इनाम रखा था। जिसके बाद आज पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें