फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर हनीट्रैप में फंसाया, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.28 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पांचली खुर्द गांव के राजीव कुमार शर्मा को महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर हनीट्रैप में फंसा दिया। मुनाफे का झांसा देकर आरोपी ने 12.28 लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग में लगवा दिए। रकम वापस मांगने पर पीड़ित को इनकम टैक्स और ईडी के मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 28 मार्च 2025 को उनके फेसबुक अकाउंट पर अमाया चौधरी नाम की महिला का मेसेज आया। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों की बात व्हाट्सएप पर भी होने लगी। महिला ने फिनाल्टो ग्लोबल एप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा। महिला ने झांसा दिया कि इसमें बड़ा मुनाफा होगा और वह फायदा कराएगी। महिला के झांसे में आकर राजीव ने कई बैंक खातों में अलग-अलग तिथियों पर आरटीजीएस और यूपीआई के माध्यम से 12.28 लाख रुपये लगा दिए।
वॉलेट में दिखा मुनाफा, हस्तांतरित नहीं हुई रकम
उन्हें एप के वॉलेट में काफी ज्यादा मुनाफा दिखाया गया। राजीव कुमार शर्मा ने मुनाफे की रकम को अपने बैंक खाते में हस्तांतरित करने का प्रयास किया तो एप की तरफ से उन्हें ईमेल भेजा गया। इसमें 25 लाख रुपये टैक्स भरने के लिए कहा गया। राजीव को संदेह हुआ तो उन्होंने ईमेल के बारे में महिला को बताया। इस पर महिला ने कहा कि 25 लाख रुपये टैक्स भरना ही होगा, तभी मुनाफे की रकम निकाली जा सकती है। इस पर राजीव ने अपने स्तर से जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। महिला ने एप के माध्यम से 25 लाख रुपये न देने पर इनकम टैक्स और ईडी के मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बैंकों को रकम फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मामले की खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें