फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएम ग्रिड योजना के बारे में सुझाव देंगे ट्रांसपोर्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस में सोमवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। इसमें ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि वे अपने हितों को ध्यान में रखते हुए सीएम ग्रिड योजना के बारे में सुझाव देंगे।
बैठक की अध्यक्षता संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने की। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि योजना में भी अवरोध न हो और ट्रांसपोर्टरों को नुकसान न हो, इसके लिए आसान रास्ता निकालना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों के हित के लिए जो जरूरी होगा, वह उसके लिए कार्य करने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के चीफ इंजीनियर के साथ मिलकर सीएम ग्रिड योजना के लिए मानचित्र बनाया गया है। अब ट्रांसपोर्टर भी अपने सुझाव देंगे। इस अवसर पर दीपक गांधी, रोहित कपूर, खेता सिंह, संतोख सिंह, नीरज मुल्तानी, अंबर गोयल, अतुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें