फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ अपराधी: मेरठ के शास्त्रीनगर से ट्रांसपोर्टर के बेेटे को किया अगवा, मांगी 50 लाख की फिरौती

Mon, 02 Nov 2020 09:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर 12 से ट्रांसपोर्टर का 15 साल का बेटा सोमवार को अगवा हो गया। उसे छोड़ने के लिए बदमाशों ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस में खलबली मच गई है। नौचंदी थाना पुलिस व एसओजी टीम बच्चे की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से किठौर के राधना गांव निवासी आसिफ शास्त्री नगर सेक्टर 12 में रहते हैं। आसिफ के 12 ट्रक हैं। सोमवार दोपहर करीब 1:45 पर आसिफ का बेटा आरिफ (15) अपनी बहन (6) के साथ घर में था, जबकि आसिफ अपनी पत्नी व छोटी बच्ची के साथ अपने गांव राधना गया हुआ था।

सोमवार को दंपती वापस लौटे तो आरिफ गायब मिला है। उसकी बहन के फोन पर आरिफ के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर 50 लाख की फिरौती का मैसेज आया हुआ था। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी लगने पर आसिफ ने नौचंदी थाने की पुलिस को बताया। अपहरण के बाद 50 लाख की फिरौती मांगने की जानकारी लगते ही पुलिस में खलबली मच गई।

एसएसपी ने नौचंदी थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम को भी लगा दिया। देर रात तक पुलिस आरिफ की तलाश में जुटी थी। एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह भी शास्त्री नगर में पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें