फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसपोर्टरों ने किया 21 से 23 तक चक्का जाम का ऐलान

Mon, 11 May 2026 09:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
युपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन, ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन मेरठ , मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसो
विज्ञापन
एक्यूआई आदेश, एनजीटी कर के विरोध में बैठक करके लिया निर्णय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। दिल्ली एनसीआर में सरकार द्वारा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के आयुक्त के आदेश एवं एनजीटी कर के विरोध में ट्रांसपोर्टर लामबंद हो गए हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली रोड के एक होटल में बैठक की। इसमें 21 से 23 मई तक चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले ट्रकों पर एनजीटी कर में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इस साल एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 व्यवसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की तैयारी है, जबकि ईसीसी शुल्क जारी रहेगा। यह ट्रांसपोर्ट कारोबार के लिए गंभीर संकट है।इसके विरोध में 21, 22 और 23 मई को दिल्ली एनसीआर के 17 जिलों के ट्रांसपोर्ट व्यापारी संयुक्त रूप से पूर्ण चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधि कुलतरण अटवाल ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ को आश्वासन दिया कि ट्रांसपोर्टरों की सभी समस्याओं और मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। इससे व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश सब्रबाल, कुलतरण अटवाल, अध्यक्ष घनश्याम एवं संगठन के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हापुड़ से रंजोत सिंह, मुजफ्फरनगर से अब्दुल्ला सहित दिल्ली एनसीआर और मेरठ के करीब 600 ट्रांसपोर्टरों ने विरोध जताया। सभी ने चक्का जाम को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान दीपक गांधी, योगेश सिंघल, हरपाल शर्मा, अशोक विनायक, गगन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, अमित पॉपुलर, सरदार संतोक सिंह, अशोक शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें