फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल, मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। रोहटा निवासी अभिषेक पुत्र मनोज सोमवार को दोपहर के समय अपने साथी अंकुश पुत्र कैलाश के साथ बाइक से किसी कार्य से मेरठ जा रहा था। वह दोनों मेरठ-बड़ौत मार्ग पर आजमपुर गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही स्कार्पियो कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया। वहीं बाइक पर सवार अंकुश सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल निजी वाहन की मदद से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से चला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें