मोदीपुरम/मेरठ। उप्र के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन निगम का निजीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के बस स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। जिसमें समस्त सुविधाओं को समायोजित करते हुए परिवहन निगम को सुदृढ़ मनाया जाएगा।
राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मोदीपुरम के ऑडिटोरियम में आयोजित उप्र रोडेवज कर्मचारी संघ के 20वें त्रैमासिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हें परिवहन निगम की केवल 8500 बसें मिली थीं। जो आज बढ़कर 14000 हो गई हैं। महाकुंभ 2025 के पर्व पर परिवहन निगम ने 24 घंटे बस संचालित करते हुए तीर्थ यात्रियों को बसें उपलब्ध कराईं।
पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता राष्ट्र उद्योग हित, जनहित को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य करते है। अनुपम ने कहा कि कोई भी संगठन 50 वर्षों तक लगातार तभी सेवा दे सकता है जब उसका एक-एक कार्यकर्ता अनुशासित हो। अनिल उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम कोड का स्वागत किया। अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रयास से परिवहन निगम को शासन स्तर से आर्थिक मदद दिलाई है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तीन वर्षों में कर्मचारियों की समस्याओं को निगम प्रबंधन व सरकार के सम्मुख मुखर रूप से यदि किसी संगठन द्वारा प्रस्तुत किया गया है तो वह उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ है। अधिवेशन का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविंद्र हिम्मते ने किया। संचालन भारत भूषण, सत्य नारायण यादव ने किया। अधिवेशन जिलाध्यक्ष विनय शर्मा की देखरेख में आयोजित किया गया। विनय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मोदीपुरम- लोकतंत्र सेनानी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री
मोदीपुरम- लोकतंत्र सेनानी पंडित मलखान सिंह भारद्वाज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते राज्यमंत्री