नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में ट्रांसलम एकेडमी के मैडल जीतने वाले खिलाडी। (स्त्रोत संस्थान) मवान
मवाना। बीआईटी स्कूल मेरठ में रविवार को संपन्न हुई ओपन नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में ट्रांसलम एकेडमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
अंडर 5 एडजेस्टेबल कैटेगरी में युवान तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अंडर 7 क्वाड्स कैटेगरी में वसी अख्तर एवं आरव गुप्ता ने एक-एक कांस्य पदक जीता। अंडर-9 कैटेगरी में यशिका एवं अदिति तोमर ने एक-एक रजत पदक और एक-एक कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी वर्ग में अभिनंदन ने एडजेस्टेबल कैटेगरी में दो रजत पदक अपने नाम किए। अंडर 11 कैटेगरी में मुद्रिका रस्तोगी ने दो स्वर्ण पदक और अयांश ने भी दो रजत पदक प्राप्त किए।
अंडर 14 इनलाइन कैटेगरी में आराध्या ने दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन सीमांत जैन और प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक अंकित को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी।