रोहटा। गांव रोहटा में ट्रांसफार्मर चोरी के बाद बिखरा पड़े पुर्जे। संवाद
चोरों ने रविवार रात की वारदात, ग्रामीणों ने रोष जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने विद्युत ट्रांसफार्मर से तार और तेल चोरी कर लिया। इससे गांव के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
गांव के बाहरी हिस्से में पोल पर यह ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था। इसके माध्यम से गांव के एक हिस्से को विद्युत आपूर्ति मिलती थी। चोरी का पता सोमवार सुबह चला। उन्होंने पोल से ट्रांसफार्मर गिरा देखा। बदमाश ट्रांसफार्मर के अंदर से तांबा और तेल चोरी कर ले गए। इस कारण संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उर्जा निगम के जेई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।