फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोदान फिल्म के निर्माता विनोद चौधरी ने सीएम से की मुलाकात

विज्ञापन
मोदीपुरम - मुख्यमंत्री से मुलाकात करते गोदान फिल्म के निर्माता विनोद चौधरी।
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा की डिफेंस कॉलोनी निवासी गोदान फिल्म के निर्माता विनोद चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी हिंदी फिल्म गोदान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोदान फिल्म का निर्माण गोमाता के संरक्षण, उनके महत्व और भारतीय संस्कृति में उनकी भूमिका को केंद्र में रखकर किया गया है। फिल्म के माध्यम से समाज को गो संरक्षण, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म की कथा, उद्देश्य और सामाजिक संदेश से अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करने की बात कही। मुख्यमंत्री से मुलाकात के पश्चात विनोद चौधरी अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपालदास महाराज से आशीर्वाद लिया। गोदान फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में 6 फरवरी को रिलीज होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें