फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 380 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 380 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण, गैरहाजिरी पर एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार से कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। पहले दिन 380 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों परएफआईआर होगी। नौ से 12 अप्रैल तक प्रशिक्षण कराया जाना है।
कैंट स्थित एसडी सदर में 240 और दीवान पब्लिक स्कूल में 140 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण होगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर को जिम्मेदारी दी गई है। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी होंगे। प्रशिक्षण से पहले ड्यूटी कटवाने के लिए विकास भवन में कर्मचारियों का दिनभर जमावड़ा रहा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि जो भी कार्मिक प्रशिक्षण से बिना सूचना के अनुपस्थित रहेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसी ने सास तो किसी ने बताई बच्चों की जिम्मेदारी
ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के कारण गिनाते हुए प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए सबसे अधिक प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक पहुंच रहे हैं। किसी ने बच्चों की तो किसी ने सास की देखभाल की जिम्मेदारी की वजह से ड्यूटी काटने की बात कही है। बीमारी को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें