फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ रोड पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, कई वाहनों में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड पर रोडवेज बस के ब्रेक फेल, कई वाहनों में मारी टक्कर
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर बृहस्पतिवार शाम को रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इससे कई लोग घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने चालक और परिचालक को दबोच लिया। इससे पहले कि भीड़ उन पर हमला करती, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
सोहराबगेट डिपो की बस बृहस्पतिवार को बस अड्डे से गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुई। बस पर चालक मनोज कुमार और परिचालक गजेंद्र रहे। बताया गया है कि तेजगढ़ी चौराहे से पहले अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह चौराहे पर लालबत्ती के चलते खड़े कई वाहनों से टकरा गई। भगदड़ के बीच चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और चालक-परिचालक को दबोच लिया।
विज्ञापन

जिस समय यह हादसा हुआ, तब मेडिकल थाने के दरोगा पास में ही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, वह भी बस की चपेट में आने से बचे। वह भीड़ का आक्रोश देख कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचे। पुलिस ने चालक और परिचालक को भीड़ से छुड़ाकर उन्हें मेडिकल थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि घायलों में रिंकू निवासी सरायकाजी थाना मेडिकल बस के नीचे आ गया। गनीमत रही कि उसे चोट नहीं आई। इसके अलावा सुमित निवासी शिवशक्ति विहार, शिवराम निवासी मेडिकल, आकाश, रजत और महिला आशा को मामूली चोट आई है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि बस के चालक-परिचालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें