फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका ने बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम अब्दुल कलाम सभागार में हुआ। इसमें सफाई नायकों, सुपरवाइजरों और सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी सफाई पटल मुनीष कुमार समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर की कार्यप्रणाली समझाई गई। बताया गया कि सेंटर पर सूखे कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में छांटकर निस्तारित किया जाता है। घरों से निकलने वाले कचरे को स्रोत पर ही गीला, सूखा और हानिकारक श्रेणियों में अलग करने पर जोर दिया गया। इसके लिए हरे, नीले और लाल कूड़ेदान के उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में होम कंपोस्टिंग के तहत घरों से निकलने वाले जैविक कचरे से खाद बनाने की विधि बताई गई। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। अध्यक्ष सबीला बेगम ने कहा कि स्वच्छता नगर पालिका की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें