सरधना। जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्
सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में 28 अक्तूबर तक चलेगा प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जनगणना के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका क्षेत्र के प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में 28 अक्तूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि जिला स्तर से फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनसंख्या गणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, जनगणना प्रश्नावली भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप और पोर्टल के इस्तेमाल सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य जनगणना के कार्य को सही और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराना है।
अधिशासी अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एथर, आई क्यूब और बजाज ईवी स्कूटर की तुलना कीजिए