मेरठ। नागरिक सुरक्षा मेरठ द्वारा रविवार को आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का चतुर्थ सत्र तिलक हॉल, टाउन हॉल, घंटाघर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। विशिष्ट अतिथि डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी। प्रशिक्षण में नागरिकों को विभिन्न आपदाओं से सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण गुण सिखाए गए।
सहायक उप नियंत्रक, वरिष्ठ वेतनमान प्रशिक्षण नवीन नारंग, मास्टर ट्रेनर पुनिश, गुलाम मोईनुद्दीन, सेवानिवृत्त उप नियंत्रक अशोक गौतम, प्रभागीय वार्डन मुकेश रस्तोगी और पोस्ट वार्डन विनोद मदन ने प्रदान किया। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। समारोह के अंत में सहायक उप नियंत्रक नवीन नारंग ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। संवाद