फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं चलेंगी शालीमार, देहरा-बांद्रा एक्सप्रेस

Mon, 18 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के सीजन के चलते सोमवार को शालीमार एक्सप्रेस (जम्मूतवी जाने वाली) और देहरा-बांद्रा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, रविवार को उत्कल एक्सप्रेस रद्द रही।
विज्ञापन


ट्रेनों के लगातार रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के चलते दर्जन भर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सोमवार को दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस और देहरादून से मुंबई के बीच चलने वाली देहरा-बांद्रा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।

रविवार को ओडिशा से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को भी कोहरे के चलते निरस्त रखा गया था। बता दें कि केएम (खुर्जा-मेरठ) पैसेंजर पहले से ही रद्द चल रही है। राज्यरानी एक्सप्रेस को भी सप्ताह में दो दिन बंद रखा जा रहा है। ट्रेनों को लगातार निरस्त करने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें