फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात में नहीं लगेगा डर, हर चौराहे पर तैनात रहेगी पुलिस, ये रहा नया नियम

Mon, 01 Oct 2018 02:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

यूपी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिसिंग में काफी बदलाव किए गए हैं। आपको यह जानकर काफी खुशी होगी कि अब ट्रैफिक पुलिस आधी रात तक सक्रिय रहेगी। आगे जानिए क्या रहेंगे नियम:-

विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं यूपी के मेरठ शहर की। यहां यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिसिंग में काफी बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि अब ट्रैफिक पुलिस आधी रात तक सक्रिय रहेगी। शहर को दो नए ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) मिलने पर तीन जोन में बांटा गया है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रात नौ बजे ही खत्म हो जाती है। लेकिन अब इन तीन में से एक टीआई आधी रात के बाद दो बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था देखेंगे।

ट्रैफिक पुलिस का ढांचा
ट्रैफिक पुलिस में वर्तमान में एक एसपी ट्रैफिक, दो सीओ ट्रैफिक, एक टीआई, दो टीएसआई, 21 एचसीपी, 120 कांस्टेबल और 36 महिला कांस्टेबल हैं। एक साल पहले ही एक इंस्पेक्टर की नियुक्ति हुई थी। लंबे समय से टीएसआई ही व्यवस्था संभाल रहे थे। अभी तक टीआई सुनील कुमार ही थे। लेकिन अब मुख्यालय से टीआई अनिल मिश्रा और टीआई बसंत सिंह अधिकारी की तैनाती हुई है। दोनों ने चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन

रोजाना देनी होगी रिपोर्ट
तीनों टीआई को रोजाना की रिपोर्ट देनी होगी। रात में कहीं जाम लगता है तो ट्रैफिक पुलिस काम करेगी। अवैध तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करेगी। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

प्रथम जोन
जीरो माइल, बेगमपुल, दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, खैरनगर बाजार, मेट्रो प्लाजा, ट्रांसपोर्ट नगर, शॉप्रिक्स मॉल से लेकर बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक, बागपत रोड पर बाईपास तक, रिठानी, परतापुर, मोहिउद्दीनपुर और एनएच-58 का क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इस जोन के प्रभारी टीआई सुनील कुमार होंगे।

द्वितीय जोन
बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, सिविल लाइन क्षेत्र, कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, एल ब्लॉक, हापुड़ रोड और गढ़ रोड के अलावा बिजली बंबा पुलिस चौकी से जुर्रानपुर फाटक तक निर्धारित तय किया गया है। गंगानगर भी इसी जोन में रखा गया है। टीआई अनिल मिश्रा प्रभारी होंगे।

तृतीय जोन
रुड़की रोड, मॉल रोड, कैंट क्षेत्र, कंकरखेड़ा, दौराला, एनएच-58 पर बाईपास और मोदीपुरम क्षेत्र। बाउंड्री रोड और लालकुर्ती पैठ बाजार भी शामिल है। यहां टीआई बसंत सिंह प्रभारी होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें