फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस लौटी, जाम से निजात नहीं

Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में गए 18 ट्रैफिक पुलिस कर्मी वापस लौट आए हैं। लेकिन जाम से निजात नहीं मिली है। सोमवार को भी शहर जाम से जूझा। भूमिया पुल से हापुड़ अड्डे तक तो घंटो जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस यहां नजर नहीं आई।
विज्ञापन

 शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कुल 91 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं। लेकिन इनमें से 86 पुलिसकर्मियों को विस चुनावों में अलग-अलग जिलों में भेजा गया था। जिससे पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। अफसरों को खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्था संभालनी पड़ी थी। अफसरों ने दावा किया था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लौटने के बाद व्यवस्था में सुधार होगा। दो दिन पूर्व इनमें से 18 पुलिसकर्मी वापस लौट आए। लेकिन उसके बाद भी ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है।
सोमवार को भी भूमिया पुल से हापुड़ अड्डे तक रोड जाम रहा। लिसाड़ी गेट थाने से आगे तो दोपहर एक बजे से जाम के हालात थे। लेकिन दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद रोड ब्लॉक हो गई। कई स्कूली वाहन भी जाम में फंसे थे। हैरानी की बात है कि यहां कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। आसपास के दुकानदार जाम खुलवाने की व्यवस्था बनाने में लगे थे। इसके अलावा शहर के घंटाघर चौक पर भी रुक-रुककर जाम लगता रहा। बुढ़ाना गेट, ईव्ज चौराहा, भैसाली बस अड्डा, मेट्रो प्लाजा तिराहा और दिल्ली रोड पर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें