फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यातायात पुलिस ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए खाका किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक को वन-वे करने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई कार्य योजना तैयार की है। शहर की प्रमुख सड़कों और लिंक मार्गों पर ट्रैफिक को वन-वे करने की तैयारी कर रही है। इसमें हापुड़ रोड और दिल्ली रोड समेत उन मार्गों को शामिल किया जा रहा है, जहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। पुलिस के अनुसार यातायात का व्यवस्थित संचालन होने से जाम की समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है।
एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हापुड़ रोड, दिल्ली रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों से जुड़े लिंक रोड का इस्तेमाल कर ट्रैफिक को अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट करने की तैयारी चल रही हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू करने का विकल्प भी प्लान में शामिल किया जा सकता है। इससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बने और यातायात लगातार चलता रहे। इसके लिए प्रमुख चौराहों, कट, लिंक रोड और जाम प्रभावित स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। नए प्लान में स्कूल, बाजार और कार्यालयों के समय बढ़ने वाले ट्रैफिक को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी यातायात ने बताया कि प्लान तैयार होने के बाद संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इसे धरातल पर लागू किया जाएगा।

- पहले चरण का अभियान 22 से
एसपी यातायात ने बताया कि व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले चरण में 22 और 23 सितंबर को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार कई स्थानों पर पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

-ई-रिक्शा पर भी कसेगा शिकंजा
एसपी यातायात ने बताया कि शहर में जाम की बड़ी वजह बन रहे ई-रिक्शा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। 24 व 25 सितंबर से अभियान शुरू करने की तैयारी है। निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर चल रहे ई-रिक्शा को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


- मुख्य चौराहों पर लगेंगे हाईटेक कैमरे
यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगाने की तैयारी भी है। इन कैमरों के जरिये यातायात नियमों के उल्लंघन और जाम की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराएंगे। रात में भी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही यातायात पुलिसकर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित कर उन्हें जाम खुलवाने, यातायात नियंत्रण और चौराहों पर बेहतर प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें