गढ़ गंगा मेले के लिए श्रद्घालुओं की जैसे ही भीड़ बढ़नी शुरू हुई तो गढ़ रोड पर भीषण जाम लग गया। दोपहर में ही ट्रैफिक पुलिस जाम को लेकर जूझ रही थी। लेकिन शाम होते ही गढ़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
गढ़ गंगा मेले में जाने वाले श्रद्घालुओं की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए एक नवंबर की रात आठ बजे ही तेजगढ़ी पर बैरियर लगाकर सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया था। भारी वाहनों को एल ब्लॉक शास्त्रीनगर के रास्ते से हापुड़ रोड पर डायवर्ट कर दिए थे। शनिवार को पूर्णिमा का स्नान है। अधिकांश श्रद्धालु शुक्रवार को ही स्नान के लिए निकल गए। कुछ श्रद्घालु आखिरी दिन ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों से जायेंगे। शाम से ही गढ़ रोड पर जाम लगना शुरू हो गया। मेडिकल कॉलेज, काली नदी, गोकलपुर, हसनपुर चौकी, मऊखास, किठौर और शाहजहांपुर में भी रात में भीषण जाम लगा रहा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि श्रद्घालुओं के वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहन कई जाम का कारण बन रहे हैं। पुलिस की ड्यूटी रात के लिए भी लगाई गई है।