फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग पर अक्सर लगा रहता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे की मेन रोड खराब होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कस्बे के लोग कई बार सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ये सड़क कई कस्बों को जोड़ती है जिसके चलते काफी वाहन इससे गुजरते हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बातनोर रोड से लेकर बस स्टैंड तक सड़क खस्ताहाल है। इसमें गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति रहती है। साथ ही हादसे भी हुए हैं। यह मेन रोड सकौती, खतौली, दौराला, मवाना आदि कस्बों को जोड़ती है। इस सड़क पर काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। कस्बे के लोग बताते हैं कि यह सड़क करीब 12 साल पूर्व बनाई गई थी। उसके बाद से आज तक इस पर कोई कार्य नहीं हुआ। बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस है। हाल ही में कस्बे में आए उप जिलाधिकारी ऋषिराज को युवाओं ने रोककर सड़क की स्थिति से रूबरू कराया था। वहीं, सड़क बनवाने की मांग की थी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
सौतेल व्यवहार किया जा रहा
कस्बे के पूर्व सभासद शाही अब्बास का कहना है नगर पंचायत चेयरमैन तथा विधायक को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क नहीं बनी। कस्बे के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने के बावजूद नहीं बनी सड़क
आरिफ कुरैशी का कहना है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराने के बावजूद चेयरमैन ने सड़क बनवाना गवारा नहीं किया। जिसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण कराने के लिए तैयार नहीं
सभासद सलीम का कहना है कि चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी ने सड़क निर्माण कराने के लिए बैठक में प्रस्ताव पास करा दिए, लेकिन निर्माण कराने के लिए तैयार नहीं हैं।
हादसों का सबब बने गड्ढे
सरदार अहमद कुरैशी का कहना है कि करीब 12 साल पहले सड़क बनवाई गई थी। इसके बाद से आज तक सड़क में कोई काम नहीं हुआ है। सड़क में गड्ढे बन गए हैं जो हादसों का सबब बने हैं।
एक दशक बाद भी मरम्मत नहीं
सभासद नईम अनवर कुरैशी का कहना है कि इस सड़क का निर्माण एक दशक से अधिक बीत जाने के बाद मरम्मत तक नहीं हुई है। सड़क खराब हो जाने से आए दिन जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
एसडीएम को समस्या से अवगत कराया
कस्बे के नायब मिर्जा का कहना है कि इस सड़क के लिए कई बार प्रार्थना पत्र आला अधिकारियों को दिए। एसडीएम को भी समस्या से रूबरू कराया परंतु सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
बने रहते हैं जाम के हालात
मनीष बिश्नोई का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने तथा कई जगह सड़क पूरी तरहा टूट जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी रास्ते से भारी वाहन भी गुजरते हैं। सड़क खराब होने के कारण हादसे में जाम की स्थिति बनी रहती है। शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें