फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात को चौक-चौराहों पर महंगाई का पुतला फूकेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में लिया निर्णय, ऑनलाइन जुड़े कई जिलों के व्यापारी नेता
विज्ञापन

-कर्मिशियल सिलिंडर की बढ़ी कीमतों पर नाराजगी जताई
-कहा उद्योग होंगे प्रभावित, आम लोगों पर पड़ेगा असर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रविवार रात आयोजित बैठक में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 मई को शहर के प्रमुख चौराहे पर महंगाई का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक और आक्रामक रूप दिया जाएगा। बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि शहरों के संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े। सभी ने कहा कि कमर्शियल गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी से छोटे व्यापारियों, होटल ढाबा संचालकों, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसाय, डेयरी संचालकों और ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वालों पर सीधा असर पड़ा है। जिससे सीधे तौर पर आम जनता प्रभावित होगी। व्यापारियों ने यह भी चिंता जताई कि घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ता अंतर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहा है। इससे बाजार में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें