मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।
मेरठ। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार की रात सर्किट हाउस पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात की और जीएसटी स्लैब में राहत देने के लिए मेरठ के तीन लाख व्यापारियों की ओर से केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।
सर्किट हाउस में डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा ने सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक अरुण वशिष्ठ, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, रजनीश कौशल, दलजीत सिंह के नेतृत्व में व्यापारी भी पशुधन मंत्री से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने जीएसटी स्लैब में व्यापारियों को बड़ी राहत के लिए प्रभारी मंत्री के माध्यम से केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। व्यापारियों ने महानगर की टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया। व्यापारियों के लंबित पड़े शस्त्र लाइसेंस शीघ्र जारी करने, शारदा रोड की टूटी हुई सड़क, खैर नगर की टूटी सड़क बनाने की मांग उठाई। मेरठ में खाने-पीने की दुकानों को खोलने का समय रात्रि 12 बजे तक करने का अनुरोध किया गया। बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के आसपास के ढाबे रेस्टोरेंट को इस समय सीमा से मुक्त किया जाए। बाहरी नम्बर की गाड़ियों को पुलिस द्वारा रोकने का मुद्दा भी उठाया गया।
प्रभारी मंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, शिवकुमार राणा, कमल ठाकुर, अशोक रस्तोगी, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।
मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में व्यापारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।