फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समस्याओं का पिटारा लेकर तहसील पहुंचे व्यापारी

Sat, 16 May 2026 07:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संकट, जलभराव, खराब वाटर कूलर और कस्बे में फायर स्टेशन की मांग उठाई
विज्ञापन

एडीएम को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भीषण गर्मी के बीच खराब बिजली व्यवस्था और बढ़ती आग की घटनाओं को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील दिवस में एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। थोड़ी देर आंधी-बारिश आते ही घंटो बिजली ठप रहती है। अभी से यह हाल है तो बरसात में क्या होगा। बिजली न मिलने से कारोबार और जनजीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने नगर में नियमित 20 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि हाल के दिनों में नगर में कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई हैं। हर साल यह सब होता है लेकिन सरधना में अब तक फायर स्टेशन की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने नगर में स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने और अस्थायी व्यवस्था के तहत रात में फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका से खराब वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाए ताकि गर्मी में लोगों को ठंडा पानी मिल सके। टूटी सड़कों के निर्माण और देवी मंदिर पुलिया की एप्रोच रोड बनवाने की मांग भी की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि मोहल्ला देवीगंज की मुख्य सड़क पर रोजाना जलभराव रहता है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री ललित गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, एडवोकेट जियाउर रहमान, इरफान जावेद सिद्दीकी, दीपक जैन, काव्य बंसल, रक्षित गर्ग सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें