फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शौचालय में सब्जी भंडारण करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
नवीन आड़त मंडी में टूटे यूरिनल पाट और फैली गंदगी। (मवाना)
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद मंडी समिति सचिव ने की कार्रवाई, शौचालय पर ताला लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नवीन आढ़त मंडी के शौचालय में सब्जियों का भंडारण कर बिक्री किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंडी समिति सचिव ने भंडारण करने वाले को नोटिस जारी किया। शौचालय में ताला लगा दिया गया है।

हस्तिनापुर सड़क पर नवीन आढ़त मंडी है। जिसके परिसर में सब्जी व फलों आदि की आढ़त है। इस मंडी में किसी आढ़ती द्वारा शौचालय का प्रयोग सब्जियों का भंडारण कर बिक्री के लिए किया जा रहा था, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस प्रकार की गतिविधि से लोगों में भारी रोष है। सब्जी की आड़त करने वाले आरिफ का कहना है कि कोई सुविधा यहां पर आढ़तियों के लिए नहीं है। खुले में शौचालय जाने को विवश होना पड़ता है। प्रदीप सैनी का कहना है कि टॉयलेट व शौचालयों को दुकानदारी छोड़कर मंडी से बाहर खुले में जाना पड़ता है। पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति सचिव अर्जुन सिंह से इस संबंध में पूछे जाने पर उनका कहना था कि जिसमें सब्जी रखी गई थी वह शौचालय लगभग 6 माह से खराब पड़ा है। उसका पाइप बंद हो गया था, जिसको खुलवाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन नहीं खुल सका। जिस कारण प्रयोग में नहीं आ रहा है। शौचालय में सब्जी का भंडारण करने वाले प्रधान एंड कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन का समय स्पष्टीकरण के लिए दिया है, स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी हो सकती है।शेष टूटे पड़े शौचालयों के संबंध में कहना है कि प्रस्ताव भेजा हुआ है, वहां से स्वीकृति मिलते ही कार्य कराया जाएगा।

नवीन आड़त मंडी में टूटे यूरिनल पाट और फैली गंदगी। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें