फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महंगाई के विरोध में व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
बढ़ती महंगाई को लेकर जिला​धिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल
विज्ञापन
कीमतों पर नियंत्रण, बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार समाप्त करने की मांग
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बोले -बढ़ती महंगाई बढ़ने का असर व्यापार, उद्योग और आम जनता पर पड़ रहा व्यापक असर
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बढ़ती महंगाई के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर महंगाई पर चिंता व्यक्त की।
प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन, गैस और बिजली की कीमतों ने व्यापार, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है। पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन लागत लगातार बढ़ रही है। सीधा असर खाद्य पदार्थों, सब्जियों, राशन और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। व्यापारियों के साथ उपभोक्ताओं को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पदाधिकारी शोभित भारद्वाज ने पेट्रोल, डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक एलपीजी गैस की कीमतों में कमी, बिजली के बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार को समाप्त करने की मांग की। राहुल प्रजापति ने कहा कि संगठन ने मांग की कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल राहत दी जाए। इसरार सिद्धकी ने कहा कि इससे सरकार को होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

मुकुल कुमार मित्तल ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती लागत के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। दिलशाद मवाना ने कहा कि रोजगार के अवसरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है और परिवारों का मासिक बजट पूरी तरह असंतुलित हो गया है। इस दौरान शाहनवाज, अब्दुल सत्तार, साजिद, अतुल्य गुप्ता, संजीव बंसल, अतुल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें