फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमडीए दफ्तर में हिंदू स्वाभिमान परिषद का धरना

Mon, 06 Jul 2026 05:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
अवैध निर्माण व भ्रष्टाचार को लेकर एमडीए कार्यालय में प्रदर्शन करते हिंदू स्वा​भिमान परिषद के पद
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं गुरु गोरखनाथ गोसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने एमडीए उपाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना देते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई।
धरने के बाद एमडीए उपाध्यक्ष ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया और एक घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हिंदू स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि संगठन एक घंटे बाद नहीं बल्कि एक दिन बाद स्थिति की समीक्षा करेगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इस बार एमडीए कार्यालय में ही अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार से जनता और सरकार के बीच अविश्वास की स्थिति बन रही है। संगठन किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा और सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचंद शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी सुशील वर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक मोहित हिंदूवादी, प्रदेश प्रचारक विशाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, देवेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, मृदुल शास्त्री रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें