फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बिजली बिल माफी की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल व्यापार संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर व्यापारियों के तीन माह के बिजली के बिल और दुकानों का किराया माफ कराए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस संबंध में पीवीवीएनएल के एमडी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंघल और महामंत्री पुनीत शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के चलते लगभग तीन माह बाजार बंद रहे हैं। इसके चलते व्यापार नहीं हो सका है। इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है। हालात यह है कि बाजार खुले जरूर हैं परंतु आर्थिक रूप से परेशान ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात बदलने में अभी काफी समय लगेगा। ऐसे में सरकार को अपनी ओर से पहल करके व्यापारी हित में तीन माह के बिजली बिल और दुकानों का किराया माफ कराना चाहिए। पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को लिखे पत्र में व्यापारियों ने बिजली के बिलों में राहत दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें