फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों ने सड़क के चौड़ीकरण का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एकता बाजार नगर निगम रोड व्यापार संघ की बैठक में व्यापारियों ने घंटाघर केसरगंज मार्ग के चौड़ीकरण का विरोध करते हुए कहा कि यह बाजार और कारोबार के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहम्मद इमरान के कैंप कार्यालय घंटाघर पर यह बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष ने कहा कि पुराना शहर अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है। देशभर से लोग यहां की विरासत देखने आते हैं। उन्होंने सरकार से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि नगर निगम रोड, बस स्टैंड और रेलवे रोड को वनवे कर दिया जाए। इससे यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी।

महामंत्री सुरेश सिंघल ने कहा कि मेडा के अधिकारियों द्वारा दुकानों में की गई नाप जोख से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे और आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता को भी मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ऐसी पार्किंग व्यावहारिक नहीं होगी। मोहम्मद इमरान ने सुझाव दिया कि यदि मल्टीलेवल पार्किंग बनानी है तो दिल्ली रोड के आसपास बनाई जाए। इससे उस क्षेत्र को भी लाभ मिल सकेगा। बैठक में अतुल गर्ग, मोहम्मद समीर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद जावेद, नीरज अग्रवाल, मयंक शर्मा, सुशील गोस्वामी, मोहम्मद अरशान, मोहम्मद अशरफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें