फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों ने की चोरियों के खुलासे की मांग

विज्ञापन
एस पी देहात से थाना समाधान दिवस में मिलते अटौरा में फांसी लगाकर मरी विवाहिता के परिजन रिपोर्ट द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। थाना समाधान दिवस में नगर में हुई चोरी के मामलों के खुलासे की मांग को लेकर दर्जनभर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में थाने पहुंचा। व्यापारियों ने सीओ पंकज लवानिया से मिलकर चोरी के मामलों के शीघ्र खुलासे की मांग की। इस मौके पर कुल दो शिकायतें आई। मौके पर किसी का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मोहित दुबलिश, महामंत्री सुधीर शर्मा, चौधरी राजवीर सिंह, गौरव रस्तोगी, मांगेराम मित्तल, महामंत्री अंकित जैन, सोनू सूर्या व शैवाल दुबलिश थाना दिवस पर सीओ पंकज लवानिया व थाना प्रभारी पूनम जादौन से मिले। व्यापारियों ने 28 सितंबर को श्रेय हार्डवेयर एवं 4 दिसंबर को अग्रवाल साइकिल स्टोर, जैन मिष्ठान भंडार, सुभाष बुक डिपो में हुई चोरी के खुलासा नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। सीओ ने नगर के तीनों प्वाइंटों पर एक-एक दारोगा की ड्यूटी लगाने का आदेश दिया। छुट्टी के समय और काॅलेज खुलने के समय गश्त बढ़ाने के भी आदेश दिए। वहीं अटौरा में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका के परिजन एसपी देहात अभिजीत सिंह से मिले। एसपी देहात ने थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें