फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की मनमानी से व्यापारी हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बैंक प्रणाली ग्राहकों के साथ मित्रवत न होकर व्यापारियों के उत्पीड़न का प्रतीक हो गई है। व्यापारी बैंकों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यह बात विकास भवन में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल ने कही। जिसपर बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडीएम एफ सुभाष चंद्र प्रजापति ने बैंकों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार शाम चार बजे का समय दिया।
विज्ञापन

मंडप एसोसिएशन महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि प्रदेश में शादी समारोह को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई नियमावली जारी की है। जिसके बाद 24 नवंबर को बैजल भवन पर दर्ज मुकदमा वापस होना चाहिए। इस पर एडीएम एफ ने जल्द मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया।
बैठक में व्यापारियों ने बिजली बिलों पर रेट लिखने की मांग की। व्यापारियों का तर्क था कि इससे उपभोक्ता बिजली बचाने का सटीक प्रबंधन कर पाएंगे। मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने नकली दवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नकली दवाओं का गैंग अलग से कार्य कर रहा है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन एके सिंह सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम अनिल वर्मा, अकरम गाजी, उमेश अग्रवाल शारदा, घनश्याम अग्रवाल रहे।
फिर उठा राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार के पास अतिक्रमण का मुद्दा
बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पराशर ने राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार से सटी सड़क पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यहां अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाई जानी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 दिसंबर के बाद मुनादी कराकर दीवार के सहारे मूर्ति बेचने वाले लोगों को हटाने के लिए कहा जाएगा। जिसके बाद पुलिस फोर्स मिलने पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। विष्णु दत्त ने शिव चौक छिपी चौराहे पर पेशाबघर बनवाने की मांग की।
टैक्सटाइल पार्क तथा मंडप नगर जैसी योजनाएं बनें
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने ट्रांसपोर्ट नगर की तर्ज पर नई हैंडलूम कपड़ा मार्केट, टैक्सटाइल पार्क तथा मंडप नगर जैसी योजनाएं लाने का प्रस्ताव रखा। निर्णय लिया गया कि इन सभी मार्केट तथा मंडप नगर के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 में समायोजित करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें