फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डेयरी संचालकों पर एफआईआर, पांच के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम सख्ती के बावजूद डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने पूर्वा शेखलाल में अवैध रूप से चल रहीं तीन डेयरियों के संचालकों के पर एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पूर्वा इलाही बख्श में पांच डेयरी संचालकों के चालान काटे। उन्होंने जलभराव को लेकर नगर निगम अफसरों को भी फटकार लगाई है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी, इस्लामाबाद, ब्रह्मपुरी व जाटव गेट में जलभराव होने पर लोग नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन और जाम लगा चुके हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए शनिवार को नगर आयुक्त मनीष बंसल ने निर्माण विभाग अधिकारियों को साथ लेकर ब्रह्मपुरी, पूर्वा शेखलाल और पूर्वा इलाही बख्श इलाके का निरीक्षण किया।
यहां नालों मेेें गोबर और प्लास्टिक भरी देखकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। लोगों ने बताया कि यहां चल रही अवैध डेयरियों से निकल रहे गोबर से नाले- नालियां चोक हैं। इस पर नगर आयुक्त के निर्देश पर कर्मचारियों ने शनिवार शाम तीन डेयरियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर आयुक्त ने संचालकों को सोमवार तक डेयरी हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों से वसूले सफाई का खर्च
पूर्वा इलाही बख्श में भी नालों में गदंगी बहाने पर नगर निगम अफसरों ने डेयरी संचालक महाराज, सिराज, रोहताश व दो अन्य के चालान काटे। नगर आयुक्त ने कहा कि नाले की सफाई में आने वाला खर्च डेयरी संचालकों से ही वसूला जाए। इस दौरान लोगों ने वार्ड 54 की महिला सुपरवाइजर पूनम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। पार्षद शहजाद मेवाती ने इंस्पेक्टर कुलदीप पर लापरवाही बरतने का अरोप लगाया।
पुलिया तोड़कर निकलवाया पानी
नगर आयुक्त की फटकार के बाद ब्रह्मपुरी में में कई दिन से भरे गंदे पानी को निकालने के लिए नगर निगम का अमला पहुंच गया। समस्या का कारण बनी पुलिया को तोड़कर गंदे पानी को निकाला गया। वहीं जाटव गेट से पानी निकालने के लिए ओडियन नाले की सफाई कराई गई। इसके अलावा इस्लामाबाद में भरे पानी को निकालने के लिए ढवाई नगर नाले को पोकलेन मशीन से साफ कराया गया। नगर आयुक्त ने जलभराव से जूझ रहे इलाकों का सर्वे करके समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
-------------------
नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत
- सरस्वती लोक में बन रहा है नाला, पार्षद ने कमिश्नर से की शिकायत
मेरठ। सरस्वती लोक के पीछे रेलवे लाइन के किनारे हो रहे नाला निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए पार्षद राकेश जैन ने कमिश्नर से शिकायत की है।
पार्षद ने बताया कि एमडीए ने नाले का निर्माण अंडरपास के पास से शुरू किया गया है। इसमें सरस्वती लोक, ईरा गार्डन, प्रताप विहार आदि क्षेत्रों को नहीं जोड़ा गया है।
पार्षद ने कहा है कि नाले का निर्माण करने के लिए साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान नाले को तोड़ा जा रहा है, जबकि इसका निर्माण एक वर्ष पहले डेढ़ करोड़ की लागत से कराया गया था। अब नए नाले पर भी एक करोड़ 42 लाख की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कमिश्नर से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें