दौराला। लावड़ रोड स्थित रामपुरी कॉलोनी निवासी पेंट व्यापारी वरुण ने एक व्यक्ति पर 75 हजार रुपये के सामान की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दौराला थाने पर तहरीर दी।
वरुण ने तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर उसके पास पेंट खरीदने के लिए कॉल आई, जिस पर उसने सामान निकालकर टोल पर भेज दिया और वहां से टाटा मैजिक में सामान रखवा दिया। इसके बाद पेंट मंगवाने वाले व्यक्ति ने उसे पैसे देने के लिए सिवाया स्थित नंद वाटिका कॉलोनी में बुला लिया। कॉलोनी में पहुंचने के बाद उसने कॉल की तो उक्त व्यक्ति ने नंबर बंद कर लिया। काफी बार कॉल की लेकिन फोन बंद मिला। वह टोल पर पहुंचा तो सामान लेकर टाटा मैजिक वाला भी चला गया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद