फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नकली बैडमिंटन रैकेट के तार पकड़े, व्यापारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरुग्राम की की एक निजी कॉलेज की टीम ने सिविल लाइन पुलिस के साथ सूरजकुंड पर गोयल खेल सेंटर पर छापा मारा। टीम ने यहां से भारी मात्रा में नामी ब्रांड के नकली बैडमिंटन रैकेट के तार जब्त किए गए। आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने साढ़े पांच लाख रुपये कीमत के 782 बैडमिंटन रैकेट के तार बरामद किए।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि उनसे निजी कंपनी की टीम ने शिकायत की थी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने सूरजकुंड निवासी राजेश गोयल के सूरजकुंड स्थित खेल सेंटर पर छापा मारा। राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश गोयल खेल सेंटर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में नकली माल सप्लाई कर रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें