फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को सुनाया रंग दे बसंती गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा द्वारा बुधवार को सेवाकार्य राधेश्याम मोरारी सरस्वती शिशु मंदिर, शताब्दी नगर में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिशिर जैन ने सभी बच्चों को रंग दे बसंती गीत गाकर सुनाया। साथ ही सचिव संदीप जैन ने बच्चों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में 50 बच्चों को सामान वितरित किया गया। कार्यक्रम में अग्रसेन ट्रस्ट के साथ मिलकर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को गर्म चादर, जुराबे, गरम बनियान एवं केप वितरित की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन, सचिव डॉ. संदीप जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गर्ग, सहकोषाध्यक्ष तरुण तनेजा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें