फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष ने थाने में दी तहरीर, ‘सांड मेरा पिता, गटर में गिराने वालों पर हो कार्रवाई’

Wed, 09 Jan 2019 04:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन
खरखौदा में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। जी हां यहां एक सांड के गटर में गिर जाने के बाद एक व्यक्ति ने सांड़ को अपना पिता बताकर थाने में तहरीर दी। ‘गाय हमारी माता है, तो सांड पिता हैं। ऐसे में शौचालय का लिंटर टूटने पर सांड के गटर में गिरने के मामले में कार्रवाई की जाए’। यह बात कहते हुए नगर के व्यापार संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नगर पंचायत ने नौ लाख रुपये की लागत से कस्बे में सामुदायिक शौचालय और महिलाओं के लिए पिंक शौचालय बनाया था। घटिया निर्माण सामग्री लगाने के कारण दोनों शौचालयों के गटर पर पड़े लिंटर टूट गए थे, जबकि उद्घाटन भी नहीं हुआ था। एक शौचालय का लिंटर रविवार रात टूटा था। इस गटर में एक सांड गिर गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका।
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी पर ठेकेदार से कमीशन लेने का आरोप लगाया था। वहीं चेयरमैन रमेश चंद ने कहा कि साजिशन लिंटर तोड़कर उसमें सांड को गिराया गया है। 

वहीं अधिशासी अधिकारी शशी प्रभा चौधरी का कहना है कि ठेकेदार ने मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई, उनके बिल का भुगतान रोका जाएगा। मंगलवार को खरखौदा व्यापार संघ अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि गाय हमारी माता है, तो सांड़ पिता हैं। ऐसे में इस मामले के दोषियों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें