सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्राॅली पर बैठा युवक घायल हो गया। हाईवे पर ट्राॅली पलटने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
जानकारी के अनुसार लोनी जिला गाजियाबाद निवासी परवेज पुत्र अशफाक सोनीपत से ट्रैक्टर-ट्राॅली में पुआल भरकर सरधना जा रहा था। जैसे ही वह डाहर रजबहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें ट्राॅली के ऊपर बैठा युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुआल को दूसरी ट्रॉली में भरकर रोड खाली कराया गया। संवाद