फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

रोहटा। मिर्जापुर दमगढ़ी मार्ग पर शनिवार को निर्माणाधीन नाले के पुल से ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भिजवाया। जिनमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गांव मिर्जापुर निवासी कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जंगल की ओर जा रहे थे। जब वह गांव के बाहर नाले पर निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली लगभग 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया गया कि गांव के नाले पर पुल का निर्माण चल रहा है, जिस कारण नाले में गड्ढा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी नितिन गुर्जर ने बताया कि हादसे में घायल मतलूब, आसिफ, अबुजर, नादिर, असद व अरमान की जान बचाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों में से आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें