फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत अड्डे के पास मंगलवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से मुल्तान नगर निवासी चालक महेंद्र (49) उसके नीचे दब गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मंगलवार सुबह महेंद्र ट्रैक्टर में डस्ट लेकर टीपीनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच गोपाल गोशाला के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया पर चढ़ गया। महेंद्र नीचे गिर गए और उनके दोनों पैर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने अधिक खून बहने की वजह से महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सीओ का कहना है कि महेंद्र के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें