फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में ट्रैक्टर ऑपरेटर की पेड़ के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर में ट्रैक्टर ऑपरेटर की पेड़ के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दो दिन पूर्व मनोहरपुर कॉलोनी में गिरे पेड़ों को हटाने के दौरान शुक्रवार को एक और पेड़ आ गिरा। हादसे में पेड़ के नीचे दबकर राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कस्बा स्थित मनोहरपुर कॉलोनी की दीवार राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र से सटी है। कृषि प्रक्षेत्र में दीवार के किनारे यूकेलिप्टस के कई सूखे पेड़ खड़े हैं। दो दिन पूर्व बरसात के दौरान कॉलोनी में दो पेड़ गिर गए थे। लोगों ने कृषि प्रक्षेत्र के प्रबंधक दुर्गेश कुमार से मकानों पर गिरे पेड़ हटाने की मांग की थी। शुक्रवार सुबह पेड़ हटाने के लिए कृषि प्रक्षेत्र के कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों के अनुसार, जब वह सूखे पेड़ को हटा रहे थे तो एक अन्य पेड़ गिर गया। उसके नीचे अमरीश कुमार और राजवीर सिंह दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मामले की जानकारी डेयरी फार्म प्रबंधक को दी। इसके बाद घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में राजवीर (56) पुत्र डीडी वीर सिंह की मौत हो गई। घटना के संबंध में प्रबंधक दुर्गेश कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रबंधक ने बताया कि कॉलोनी में पेड़ हटाने के दौरान हादसा हुआ। घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह ट्रैक्टर ऑपरेटर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें