फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर का मॉडल सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित

विज्ञापन
इंंदिरा पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में लगाए गए माडलों को देखते हुए अभिभावक आदि। (स्त्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। इंदिरा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से आठवीं तक के बच्चों ने पर्यावरण, प्रदूषण, सोलर एवं आधुनिक विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. शक्ति साहनी एवं समाजसेवी डाॅ. श्रीराम मलिक ने सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में स्कूल के छात्रों के अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन कर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में चंद्रयान, हाइड्रोलिक ब्रिज, सोलर पैनल, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का रहन सहन व डीएनए और बच्चों द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर जैसे मॉडलों काे उपस्थित सभी ने सराहा और सर्वश्रेष्ठ मॉडल घोषित किया। मॉडल बनाने वाले नन्हे वैज्ञानिकों को अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में मुकेश कामिल, विभोर दुबलेश, कुमार गौरव, रूपक चौधरी, धीरू यादव, मनोज कुमार, विनय गिरधरवाल, प्रीति त्यागी, वैशाली त्यागी, शिवानी शर्मा, मीनू विश्वकर्मा, सायरा, पूनम विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें