फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में ट्रैक्टर पलटा, महिला की मौत

Tue, 04 Apr 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुल्हैडा-धंजू मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोदीपुरम के दुल्हैडा गांव निवासी वृद्ध हीरालाल पत्नी भगवती (60) के साथ दोपहर करीब एक बजे खेत से घर आ रहा था। तभी पीछे से गांव का मनोज ट्रैक्टर लेकर आ गया। मनोज ने उन्हें ट्रैक्टर में बैठा लिया। कुछ दूर जाने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज और हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि वृद्धा के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि मनोज ने शराब पी रखी थी। इसलिए हादसा हुआ।

चार बेटे खो चुकी थी मृतका
ग्रामीणों ने बताया कि वृद्धा भगवती के चार बेटे थे। दो भाइयों की आपस में लड़ाई के दौरान चाकू लगने से मौत हो गई थी। कुछ समय बाद तीसरे बेटे ने खुद आग लगा ली थी और चौथा बेटा गंगा में स्नान के दौरान डूब गया था। 23 अप्रैल को मृतक महिला की पोती की शादी है। वृद्धा की मौत से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं घायल हीरालाल ने बताया कि उसने पत्नी से ट्रैक्टर में बैठने को मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें