फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टफ टेक क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को अंडर-14 विंटर्स कप की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट में पहला मैच आईआईएमटी और टफ टेक क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें टफ टेक ने जीत प्राप्त की। उद्घाटन आईआईएमटी ग्रुप के प्रो चांसलर मयंक अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

मैच में आईआईएमटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम की ओर से शुभांकर ने 39, आदित्य ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में शालिख ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टफ टेक की टीम ने 32.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से मोक्ष राणा ने 94 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शुभम मावी ने दो विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच मोक्ष राणा को चुना गया। इस मौके पर एकेडमी के निदेशक उदित गौड़ ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें