फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने स्कूल में बांध दिए गोवंश

विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा स्कूल में बंद किए गए गोवंश। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। क्षेत्र के बहरानपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने दो दर्जन पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने कुछ पशुओं को गोशाला भिजवा दिया। जबकि कुछ पशुआें को जल्द गोशाला पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गोवंश रातोंरात फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक पशुओं के झुंड गेहूं, सरसों, आलू की फसल खराब कर देते हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। ठंड में रात के समय किसान पशुओं की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों की माने तो कुछ गोवंश हमला तक कर देते हैं। पिछले दिनों किसानों द्वारा गोवंशों को छोड़ने पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश थे। पर इस मामले में प्रशासन सजग नजर नहीं आता है। जिसके जलते पशु पालक दूध न देने की अवस्था में उन्हें छोड़ दे रहे हैं। पिछले सप्ताह गांव पांची के किसानों ने सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक में पहुंचकर हंगामा किया था। वहीं, अब मंगलवार को ग्रामीणों ने दो दर्जन से अधिक पशुओं को घेरकर पकड़ लिया और गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंचे। ब्लॉक कर्मियों ने कुछ पशुओं को गोशाला भिजवा दिया। जबकि कुछ पशुओं को बुधवार को गोशाला पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें