आम गिरने पर मायूस ठेकेदार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ जिले के सरधना, मवाना, फलावदा और हस्तिनापुर में भी आंधी के कारण किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। बागों के लगे कच्चे आम आंधी के कारण टूट गये। वहीं, फलावदा में आंधी के कारण विशाल झूला टूटकर कोल्हू पर गिर गया। इस बीच कोल्हू में बैठे 18 मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कोल्हू मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।
सरधना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार तीसरी बार आये तेज अंधी के कारण आम के बागों में भारी नुकसान हुआ हैं। आम के बाग मालिक व ठेकेदारों का कहना है कि जिस तरह से आम के बागों में कई वर्षों बाद बोर आया था। उससे बाग मालिक व ठेकेदार काफी खुश थे। लेकिन अभी आम की फसल को पकने में काफी समय हैं। और आंधी के कारण आम टूटकर जमीन पर गिर गये हैं। भामौरी निवासी बाग मालिक अजय उर्फ सोनू, कुशावली निवासी सुनील, कुलंजन निवासी अजहर का कहना है कि आम के बाग में इस बार अच्छी फसल थी। लेकिन आंधी के कारण काफी आम टूट चुके हैं। वहीं, नवाबगढ़ी निवासी अय्यूब अंसारी, मदारपुरा निवासी रिजवान ने भी बताया कि आम के बागों में अच्छी फसल होने के बाद नुकसान हुआ है। उधर, आंधी के कारण सलावा, मिलक, अटेना, मुल्हैड़ा, दबथुवा आदि स्थानों पर पेड़ गिरने मार्ग बाधित हो गये।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/