भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल, जिलाध्यक्ष कमल वालिया एवं अन्य साथियों के साथ सोमवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। जहां पर मंजीत सिंह ने चंद्रशेखर से सचिन वालिया की मौत के मुद्दे पर काफी देर तक बात की। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रावण से मिलने वालों में प्रवीण गौतम, टिंकू कपिल, सन्नी, विनोद शामिल रहे।
एसएसपी से मिलने पहुंचे मंजीत नौटियाल
सोमवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल और प्रवीण गौतम दोपहर को एसएसपी बबलू कुमार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से बंद कमरे में काफी देर बात की। मंजीत नौटियाल ने बताया कि उन्होंने एसएसपी से सही जांच करके सबूतों के साथ सचिन की हत्या करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/