फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर घायल, दो साथी हुए फरार
विज्ञापन

मुंडाली (मेरठ)। वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों ने मुंडाली थाना पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह बदमाश मेरठ-गढ़ मार्ग पर बीते रविवार को भी गोकशी मामले में शामिल रहा था। मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को मेडिकल मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि वह करीब 2 बजे चेकिंग के लिए समयपुर से मुंडाली की तरफ जा रहे थे। गांव आड़ की तरफ से बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर कालेआम की तरफ भागे। पुलिस ने पीछा करते हुए उन पर फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश भूरे पुत्र अंते निवासी गोविंदपुरी थाना खरखौदा जनपद मेरठ के बायें पैर में गोली लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। फरार आरोपी गांव कायस्थ बड्ढ़ा के रहने वाले हैं। घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक बरामद की है। कांबिंग के दौरान तीन खोखे मिले। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ने रविवार को मेरठ-गढ़ मार्ग पर भगवानपुर चट्टावन में गोकशी करना स्वीकार किया है। भूरे पर एक दर्जन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। यह खरखौदा थाने का टॉप टेन अपराधी है। इसकी थाने पर हिस्ट्रीशीटर नंबर 315ए खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें