फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मेरिट से एडमिशन की कल अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में दूसरी मेरिट से एडमिशन की सोमवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद विवि तीसरी मेरिट जारी करेगा। अभी तक 1 लाख 30 हजार रजिस्ट्रेशन में से सिर्फ 59894 एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के 40 कोर्सों में एडमिशन चल रहे हैं। विवि दो मेरिट जारी कर चुका है। दूसरी मेरिट से एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर रखी गई है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को दूसरी मेरिट में वरीयता के पहले कॉलेज मिल गए हैं, वे अगर एडमिशन नहीं लेंगे तो फिर दोबारा मौका नहीं मिलेगा। सरकारी कॉलेजों में अब ज्यादा सीटें नहीं बची हैं। इसके चलते कई कॉलेजों में अब भी 70 फीसदी वाले छात्र-छात्राओं के नंबर नहीं आए हैं। सीसीएसयू कैंपस के विधि अध्ययन संस्थान में बीए-एलएलबी की मेरिट भी अभी 75 से ऊपर ही है। सोमवार तक कॉलेजों में कितने एडमिशन होंगे, इससे अगली मेरिट तय होगी। अभी तक दूसरी मेरिट में बहुत धीमी गति से एडमिशन हुए हैं। ब्यूरो
एमफिल एजुकेशन की परीक्षाएं कल से
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एमफिल एजुकेशन फाइनल सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा और सत्र 2017-18, 2018-19 की बैक और भूतपूर्व परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं का केंद्र सीसीएसयू कैंपस में राजेश पायलेट स्पोर्ट्स हॉस्टल को बनाया गया है। परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

एमए के चार विषयों का रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एमए प्राइवेट अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, गणित और उर्दू विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रविवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकता है। ब्यूरो
आरजी में मिशन शक्ति पर हुई वेबिनार
मेरठ। आरजी कॉलेज के बीएड विभाग की तरफ से मिशन शक्ति अभियान पर वेबिनार का आयोजन किया गया। नारी एक रूप अनेक विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता अनुभूति चौहान और राकेश त्यागी तहसीलदार रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दीपशिखा और विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. शुभम त्यागी, डॉ. सुंदरी बाला शर्मा, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. शिवानी त्यागी, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. सीमा अग्रवाल और डॉ. मीनाक्षी जैन का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें