मेरठ। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2020-21 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2021-22, 13 दिसंबर 2020 को आयोजित होगी।
मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्तूबर से किए जा सकते हैं। परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी www.entdata.in पर उपलब्ध है। आवेदन भी इसी वेबसाइट पर किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1800 180 5311 पर भी संपर्क किया जा सकता है।